Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

धूमधाम से मना आवासीय बाल विद्या निकेतन का वार्षिक समारोह,विधायक ने बच्चों का किया उत्साह वर्धन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के तियरा गांव में आवासीय बाल विद्या निकेतन स्कूल का 11वां वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला,पूर्व जाप नेता सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन एवं संचालन शिक्षक विनय सर एवं अमित सर ने किया.

नवोदय परीक्षा के सफल छात्र को सम्मानित करते पूर्व मंत्री 

इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के चयनित छात्र पिंटू, मुन्ना,  प्रिंस,निखिल,  आदित्य,रवि शंकर, मनीष,पवन, विशाल,  आयुष सहित 20 छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.इनके साथ आए अभिभावक को भी सम्मानित किया गया. पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि बदलते समय के साथ पढ़ाई बहुत जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे एवं बच्चियां पढ़कर आगे बढ़ रही है. बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है.बेटिया आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

कार्यक्रम प्रस्तुत करती स्कूली छात्रायें

जिसमें यह विद्यालय काफी मददगार साबित हो रहा है.यह विद्यालय इस इलाके में शिक्षा का अलख जगा रहा है. आधुनिक शिक्षा के माध्यम से बच्चे पढ़कर आगे बढ़ रहे हैं. यहां से पढ़कर बच्चे देश का अच्छा नागरिक बने. बच्चे अच्छा नागरिक बनकर देश को एक नई दिशा देने का काम करेंगे.विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं नाटक की प्रस्तुती कर सबको भावुक कर दिया.

छात्र के माता को सम्मानित करते पूर्व मंत्री

समाज सेवी सह पूर्व जाप नेता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. हमें उन बच्चों को सिर्फ तराशने की जरूरत है.इस मौके पर जदयू अध्यक्ष फुटुचंद सिंह, मोती लाल सिंह, संतोष कुमार, शिक्षक अरुण कुमार, शिक्षिका अंजली कुमारी, रीता कुमारी,किमी कुमारी,नीतीश कुमार,राहुल कुमार,सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी के अलावा अन्य लोगों ने बच्चों के हौसले का अफजाई किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button