Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर में लगी भीषण आग, फसल एवं पशु चारा जलकर हुआ राख़

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के जलहरा मौजा  में भीषण आग लगी होने से लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में लगे गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फसल पकने के बाद सभी किसान और गेहूं की कटनी में लगे हुए हैं. शुक्रवार की दोपहर भी इस मौजा में गेहूं की कटनी हो रहा था. तभी कुछ दूरी पर पहले से गेहूं काटे गए खेत में किसी ने आग लगा दी. पछुआ हवा होने से धुएं का गुब्बारा उठने लगा. जिसे देखकर आसपास के किसानों में अफरा तफरी मच गई.

लोगों के चिल्लाने पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती इससे पूर्व ग्रामीणों ने अपनी तत्परता एवं कड़ी मशक्कत दिखाते हुए आग पर काबू पाया. जिससे आसपास के अन्य खेतों में खड़ी फसल को जलने से बचा लिया गया. लेकिन इस आग लगी की घटना से कई किसानों की मेहनत की कमाई बर्बाद हो गई है.

इस आग लगी में गांव के किसान  बालाजी राय, रामेश्वर नाथ राय, राम इकबाल राय, विनोद राय एवं विनय राय का फसल जलकर नष्ट हो गया है. साथ ही जिन खेतों में हार्वेस्टर से कटनी हो गई थी उसमें लगे डंठल से पशु चारा बनने वाला था. वह भी जलकर नष्ट हो गया.जिसको लेकर पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button