Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर में 13 अप्रैल को होगा शिक्षा एवं कला संस्कृति का संगम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के राजपुर प्रखंड के मंगरॉव पंचायत के संगरॉव गांव में आगामी 13 अप्रैल 2026 को शिक्षा एवं संस्कृति का विशाल संगम होगा. जिसको लेकर शहीद जगदेव प्रसाद बाजार समिति के तत्वावधान में एक बैठक की गई.जिसकी अध्यक्षता बाजार समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा ने कि इन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र का लगने वाला यह पुराना बाजार है.

जिसके स्थापना दिवस पर इस बार 27 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. जिस अवसर पर घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता होगा.जिसमें उत्तर प्रदेश के मशहूर गायिका निर्मला यादव एवं बिहार के बूढ़ा व्यास के बीच दुगोला चैता गायन भी होगा. साथ ही इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक एवं इंटर के प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा.इन्होंने आमजन से अपील किया कि इस बाजार के वार्षिक समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में सहयोग करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button