सम्राट चौधरी को बनाएं मुख्यमंत्री, राज्य का होगा विकास : विनोद मौर्य


नेशनल आवाज़ /बक्सर : -बिहार की सियासत में ‘सम्राट’ कार्ड खेलते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने एक बड़ा बयान जारी किया है. महासभा ने स्पष्ट शब्दों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर देखने की इच्छा जताई है.रविवार को बक्सर के पिपली बुद्ध विहार में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने इस मांग को सार्वजनिक किया.प्रेस वार्ता से पूर्व मंदिर परिसर में इन्होंने कैंडल जलाकर पूजा-अर्चना की.
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार सम्राट अशोक ने मगध से देश-दुनिया को शांति और कुशल नेतृत्व का संदेश दिया था, उसी तरह सम्राट चौधरी भी बिना किसी जातीय भेदभाव के बिहार के समग्र विकास को आगे बढ़ा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि यदि सम्राट चौधरी को राज्य के नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो वे नई सोच और योजनाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा.महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के साथ उन्हें बधाई भी दी.इस मौके पर पिपली बुद्ध विहार के भंते जी व महासभा के लक्ष्मण कुशवाहा एवं विनोद भारती उपस्थित रहे.






