बाबा साहब की याद में दो गोला चैता गायन का हुआ आयोजन, सामाजिक एवं चैती गीतों पर झूमे दर्शक


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- चौसा नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार की रात भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भव्य दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व बक्सर थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री एवं पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा मैदान खचाखच भरा रहा.कार्यक्रम का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. आर. के. पांडेय, दरोगा राम एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.
इस अवसर पर आयोजक डॉ. मनोज कुमार यादव ने सभी अतिथियों का पगड़ी एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया.सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया से आए प्रसिद्ध लोक कलाकार कमलेश देहाती एवं छपरा की चर्चित गायिका मनीषा राज ने चैता गायन की शानदार प्रस्तुति दी. दोनों कलाकारों के सुरों और लोकगीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे.पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, उमंग और आनंद का माहौल बना रहा.
इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को शिक्षा का अधिकार दिलाया.उनके सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जाकर शिक्षा की अलख जगाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे.
साथ ही अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी है.वहीं प्रो. आर. के. पांडेय ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और समाज को आगे बढ़ाने का रास्ता भी शिक्षा से ही निकलता है.कार्यक्रम में बसपा बिहार प्रभारी बलिराम, बसपा बक्सर जिला प्रभारी हरिहर मेहरा,बसपा प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, मुखिया सुरेश यादव.
मुखिया सुशील यादव,प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, शिववचन यादव,कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा, द्वारिका मुशहर, भोला मुशहर, सीताराम मुशहर, जोगिंदर यादव,शिवशंकर राम, बजरंगी मास्टर, रामप्रवेश राजभर, जंग बहादुर राम,रविंद्र नाथ, सत्यनारायण राम, कन्हैया उपाध्याय, उमाशंकर यादव, रमाशंकर यादव, लक्ष्मण पासवान, लक्ष्मण रजक, ज्योति यादव, बड़क यादव,अजीत यादव, डॉ रामबचन सिंह, राकेश गुप्ता, अरविंद यादव,लाल जी यादव.
शिवानंद यादव,सुनील कुमार यादव, गोविंद खरवार, अरविंद राम, संजय राम,सनोज गोंड,नसीम साईं, असलम साईं, दिलबहार चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मुन्ना चौधरी,शंभू चौधरी, कन्हैया मालाकार, सुनील मालाकार, मुन्ना खरवार, मुन्ना चौधरी, भोला चौधरी, केशव व्यास,लाल बच्चन व्यास, चिखुरी व्यास,एहसान अहमद,प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, संजय सिंह, अधिवक्ता रामलखन पाल, सुनील कुमार सहित हजारों के संख्या में लोग उपस्थित रहे.






