Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का महा अभियान, स्व गणना जरूर करें : डीएम साहिला

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला समाहरणालय परिसर में  जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जनगणना 2027 से संबंधित स्वगणना की गई.सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा जनगणना कार्यक्रम के तहत स्व घोषणा पत्र (Self Enumeration) सभाकक्ष में भरा गया.बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि देश के इतिहास में पहली बार पूर्णतः डिजिटल जनगणना के साथ स्वगणना किया जा रहा है.जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का महा अभियान है.

इसके आधार पर ही अगले पांच-दस साल तक के राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की योजनाएं आधारित होंगी.हमारा विकास इससे सीधे जुड़ा हुआ है. इस बार की जनगणना पूर्णतः पेपरलेस मोड में यानी डिजिटल होगी. वहीं एक नया अवसर आम आदमी को स्वगणना का प्रदान किया गया है.जिसका लिंक se.census.gov.in शेयर करते हुए बताया कि कोई भी आम नागरिक अपनी गणना स्वयं कर सकता है.हर व्यक्ति कम से कम दस लोगों को स्वगणना की जानकारी दे और उसे करने को प्रेरित करे.

यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है.हर परिवार अपने मोबाइल से अपनी जानकारी भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें लॉगिन करते ही एक ओटीपी आपके नंबर पर आता है.जैसे ही आप उसे डालते हैं आप जनगणना के पेज पर पहुंच जाते हैं.उसके बाद बहुत ही सरल तरीके से कुल 33 प्रश्न आपको प्रदर्शित होंगे.जिनके मल्टिपुल उत्तर होंगे.आपको उन उत्तरों को टिक करते हुए आगे बढ़ते जाना है.अंत में सबमिट करते ही आपको एक आईडी मोबाईल या मेल पर प्राप्त हो जाएगी.आपका गणना पूर्ण हो गया.केवल जब प्रगणक आपके घर आपकी गणना करने आएंगे तो उन्हें आईडी बतानी है. आपका डाटा वेरिफाई हो जाएगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button