Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

सीएम सम्राट चौधरी को राजपुर विधायक ने दी बधाई,विकास की नई ऊंचाइयों का जताया भरोसा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.

संतोष कुमार निराला ने कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “विकसित बिहार” के संकल्प के साथ राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं. उनके द्वारा स्थापित विकास की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार को और अधिक गति देंगे तथा इसे वैश्विक स्तर पर विकसित एवं आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन, विकास और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई पहचान दिलाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button