Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

जमीनी विवाद में भाई बना यमराज, सगे भाई को गंड़ासा से उतारा मौत के घाट, पत्नी और बेटा गंभीर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिले के मुरार थाना अंतर्गत बंजरिया गांव में जमीन के महज तीन कट्ठे के टुकड़े के लिए एक छोटे भाई ने रिश्तों का कत्ल कर दिया. रविवार की सुबह कृष्णा यादव ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर धारदार हथियार गंड़ासा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल बड़े भाई 55 वर्षीय अक्षयवरलाल यादव की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी मीना देवी और बेटा विकास कुमार गंभीर रूप से घायल है.​

मिली जानकारी के अनुसार, बंजरिया निवासी रामाशीष यादव के दो पुत्रों, अक्षयवरलाल यादव और कृष्णा यादव (35 वर्ष) के बीच पिछले कई वर्षों से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई.बहस इतनी बढ़ी कि छोटे भाई कृष्णा यादव ने आपा खो दिया और घर में रखे गंड़ासा से बड़े भाई पर हमला बोल दिया.​बीच-बचाव करने आए भाभी और भतीजे को भी नहीं बख्शा जब कृष्णा यादव अपने बड़े भाई पर हमला कर रहा था, तब उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी मीना देवी और पुत्र विकास कुमार दौड़कर आए.

सनकी भाई ने उन पर भी रहम नहीं खाया और उन्हें भी बुरी तरह जख्मी कर दिया.इस हमले में अक्षयवरलाल की बांह कटकर अलग हो गई. जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा.​स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत चौगाईं पीएचसी ले जाया गया.अक्षयवरलाल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्म इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुँचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मीना देवी और विकास कुमार का इलाज फिलहाल चल रहा है. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.​

घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

​एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया की जमीनी विवाद में सगे भाई की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.हथियार बरामद करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button