अपनों की तलाश में परिजन, डिहरी गांव की बुजुर्ग महिला भोपाल से लापता


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा प्रखंड के डिहरी गांव की मूल निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सहदेईया देवी, भोपाल से लापता हो गई हैं. परिजनों ने उनकी खोजबीन के लिए व्यापक अपील जारी की है और आम जनमानस से सहायता मांगी है.परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहदेईया देवी वर्तमान में भोपाल के संयुक्त विहार, बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में रह रही थीं.बीते 21 मई 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे वह घर से पार्क जाने के लिए कहकर निकली थीं.जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी.उन्हें आखिरी बार भोपाल के पठानी चौराहा पर देखा गया था.
पहचान और शारीरिक विवरण
बुजुर्ग महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित जानकारी साझा की गई है.सहदेईया देवी पति श्री विनोद राम, उम्र: लगभग 80 वर्षकद : 5 फीट, भाषा: वह केवल भोजपुरी बोलना जानती हैं.
पहनावा : लापता होने के समय उन्होंने वही कपड़े पहने थे जो संलग्न फोटो में दिख रहे हैं (काला टॉप और गुलाबी/लाल रंग की साड़ी पहनी है.
लापता बुजुर्ग महिला का परिवार अत्यंत चिंतित है.उन्होंने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले या ये कहीं भी दिखाई दें, तो तुरंत सूचित करें.जानकारी देने के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.मोबाइल नंबर: +91 95252 00523 वैकल्पिक नंबर: 9406522685, 7042839911, 8120802562 पर सूचित करें. बुजुर्ग महिला की उम्र और उनकी भाषा (भोजपुरी) को देखते हुए, वे संभवतः किसी अन्य शहर में रास्ता भटकने के कारण परेशान हो सकती हैं. आपकी एक छोटी सी कोशिश एक माँ को उनके बच्चों से मिला सकती है.






