Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

बक्सर में भीषण गर्मी का कहर : दोपहर 12 से 4 बजे तक दुकानें रहेंगी बंद, परिवहन सेवाओं पर भी रोक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय चल रही भीषण लू (Hit Wave) को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. आमजन के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर मौसम विभाग की चेतावनी के आलोक में समाहरणालय बक्सर द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है.​जिला जन संपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोपहर के समय गर्म हवाओं और लू के कुप्रभाव से लोगों को बचाने के लिए जिले की सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

परिवहन सेवाओं पर भी रहेगी सख्ती

​दुकानों के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी इस दौरान सीमित कर दिया गया है. दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक केवल आवश्यक और आपातकालीन परिस्थितियों में ही वाहनों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी.बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी.

आपातकालीन सेवाओं को छूट

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सहूलियत के लिए आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से पूरी तरह मुक्त रखा गया है. इसके तहत ​चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं,​दवा की दुकानें,​पेयजल आपूर्ति,​दुग्ध (दूध) आपूर्ति​ अन्य सभी आवश्यक आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी.जिला प्रशासन ने तमाम नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू को देखते हुए एहतियात बरतें, बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करते रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button