Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

डिहरी में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, नीम के पेड़ में उतरा 11000 वोल्ट का करंट

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिहरी गांव में करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई.मृतक की पहचान डिहरी गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है.यह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था.इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार पास ही में राजमिस्त्री का काम कर रहा था.अत्यधिक धूप होने के कारण वह थोड़ी देर छांव और राहत पाने के लिए बगल में स्थित एक नीम के पेड़ के पास गया. नीम के पेड़ की एक डाल ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन के तार से स्पर्श कर रही थी, जिसके कारण पूरे पेड़ में करंट उतरा हुआ था.

जैसे ही संदीप का शरीर पेड़ से सटा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई.​घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों द्वारा संदीप को इलाज के लिए चौसा अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी.​घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.​

इस मामले में मृतक के पिता गोपाल राम ने राजपुर थाना को लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि कई महीनो से यह जर्जर तार लटक रहा है.जिसके लिए कई बार विभाग को सूचित किया गया है.अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में कभी भी हादसा होने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button