विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री से की जल संरक्षण कार्यकर्ता अजय राय को सम्मानित करने की मांग


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- डुमरॉव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर क्षेत्र के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित करने की सिफारिश की है.विधायक ने अपने आधिकारिक लेटरपैड पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग उठाई.
जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
विधायक राहुल कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डुमराव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डुमराव दक्षिण टोला डुमरेजी रोड, वार्ड नंबर-33 के निवासी अजय राय पिता बृजन राय एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं.’जल-जीवन-हरियाली मिशन’ की तर्ज पर स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण का बेहतरीन कार्य कर रहे हैं.पत्र में उनके इस प्रयास को बेहद सराहनीय और स्वागत योग्य बताया गया है.
विभिन्न स्तरों पर मिल चुका है सम्मान
विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अजय राय को उनके इस पुनीत और सामाजिक कार्य के लिए पहले भी विभिन्न स्तरों पर सम्मान पत्र मिल चुके हैं. ऐसे ऊर्जावान और नौजवान व्यक्ति के हौसले को और बढ़ाने के लिए अब मुख्यमंत्री के स्तर से भी उन्हें सम्मान पत्र जारी किया जाना चाहिए.इस अनुशंसा के बाद स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है.






