Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

सरपंच संघ ने सुरक्षा और कार्रवाई को लेकर जताई गंभीर चिंता, सरपंच सुभाष की हत्या पर जताया शोक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.इसकी अध्यक्षता प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष फुटुचंद सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों के सरपंचों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं एवं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चर्चा की. कुकुढ़ा पंचायत के अंतर्गत आने वाले चिलबिला गांव के सरपंच सुभाष यादव की असमय और दुखद हत्या पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई.

इस घटना को लेकर उपस्थित सभी सरपंचों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल देखा गया.सभी जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो सभी सरपंच एकजुट होकर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे और उग्र आंदोलन की शुरुआत करेंगे.

​बैठक में ललन सिंह,​शम्भू नाथ मिश्र,​ओम प्रकाश सिंह,​उपेन्द्र पासवान, ​परशुराम राम, ​आरती कुमारी, ​योगेन्द्र चौहान,​रमेश राम ​सहित अन्य पंचायतों के सरपंच एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button