Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

छत से गिरकर मजदूर की हुई मौत,काम करते समय हुआ हादसा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के जासो गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से छत पर काम कर रहे 50 वर्षीय मजदूर राम आशीष चौहान की दर्दनाक मौत हो गई.​मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदाव गांव के रहने वाले राम आशीष चौहान शनिवार को अपने एक बेटे और अन्य मजदूरों के साथ जासो गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे. काम के दौरान अचानक मकान की एक दीवार दूसरी तरफ गिर गई.

दीवार गिरने और संतुलन बिगड़ने से राम आशीष छत से नीचे आ गिरे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राम आशीष को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस भी तुरंत अस्पताल पहुंच गई. पुलिस चौकी प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

​

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button