Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

राजपुर में लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू, पहले दिन 55 शस्त्रों की जांच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए राजपुर थाना परिसर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है.सत्यापन प्रक्रिया के पहले दिन 55 लाइसेंसी शस्त्रों की जांच की गई.बीडीओ सह दंडाधिकारी मनोज कुमार, थाना अध्यक्ष निवास कुमार और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी में शस्त्र नियमावली के तहत संपन्न हो रही है.

जिसमें हथियारों के साथ-साथ कारतूसों का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. 70 वर्ष से अधिक उम्र के अनुज्ञप्तिधारियों की शारीरिक स्थिति का अवलोकन कर उसका प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को भेजा जा रहा है.थानाध्यक्ष ने बताया की वरीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में ही 85 अनुज्ञप्तिधारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, जिन्हें अपना शस्त्र तुरंत जमा करने का नोटिस जारी किया गया है.

तय समय सीमा में शस्त्र जमा न करने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जो लाइसेंसधारी अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है.इसके अलावा, यदि कोई अन्य व्यक्ति बिना वैध अनुमति के शस्त्र धारण करता पाया जाता है, तो उसका विवरण भी संलग्न सूची में भेजा जाएगा. आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आयुध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button