Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल का मनाया गया जश्न

मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा बोले- हर गांव तक बिजली और चकाचक सड़कों से बदली बिहार की तस्वीर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार की राजनीति में सुशासन और विकास के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के नगर भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की जिला इकाई द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया.बिहार प्रदेश जदयू के आह्वान पर आयोजित ‘सुशासन दिवस  नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने किया.​समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा तथा कार्यक्रम प्रभारी व बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को पिछड़ेपन के दंश से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है.उन्होंने कहा कि आज राज्य के सुदूर गांवों तक बिजली की उपलब्धता, सड़कों का जाल और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि पिछले बीस वर्षों में बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.

वोट बैंक नहीं, हर वर्ग के उत्थान की राजनीति : डॉ. अजय

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जदयू सरकार ने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने बिहार को देशभर में एक नई पहचान दिलाई है.अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह भीड़ साबित करती है कि जनता का भरोसा आज भी विकास पुरुष नीतीश कुमार के साथ चट्टान की तरह कायम है.

उन्होंने पदाधिकारियों से आगामी दिनों में अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.समारोह में परशुराम ततवा, अशोक प्रजापति.

दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह लाला, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, जयप्रकाश चौधरी, मोहन चौधरी, बबन चौधरी, विमलेंद्र कुमार बबलू, रविकांत कुशवाहा, विवेक प्रजापति, जयप्रकाश सिंह, श्याम जी वर्मा, संजय चौधरी, विजय कुशवाहा, दिलशाद आलम, पंकज मानसिंहका, दुर्गावती देवी, सरिता देवी, टूना राम, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, विनोद राय, सिद्धेश्वर चौधरी, सुरेश चौहान, सरदार कुशवाहा, काशी सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, चंदेश्वर पांडेय, कृष्णा सिंह, बबलू जमाल, संतोष मिश्रा, प्रभु गोंड, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश कुशवाहा, विजय गोंड, मारकंडे पटेल, अभिषेक ओझा, बबलू शर्मा, उत्तम सिंह, मुन्ना चौरसिया, अनिरुद्ध तिवारी एवं राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button