Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
Slide
एक अच्छी किताब सौ अच्छे दोस्तों के बराबर होती है,लेकिन एक अच्छा दोस्त पूरे पुस्तकालय के बराबर होता है ।
Slide
अपनी मंजिल का रास्ता स्वयं बनाये
Slide

सबसे महान जीत प्यार की है, यह हमेशा के लिए दिलों को जीतता है ।

Slide
क्रांति की धार विचारों के शान पर तेज होती है । भगत सिंह
previous arrow
next arrow
politics

पहली महिला रेल मंडल सलाहकार समिति सदस्य बनी आनंद रंजना नेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने दी बधाई

नेशनल आवाज़/ बक्सर :- राजद की जिला प्रवक्ता रही आनंद रंजना को पहली बार रेल मंडल सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है. पूर्व मध्य रेलवे मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य विभाग  पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुगलसराय द्वारा बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के अनुशंसा पर अगले दो वर्षों के लिए जिले की राजद प्रवक्ता आनंद रंजना को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति का सदस्य बनाया गया है.

यह राजद के प्रथम जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह की पौत्र वधू व शिरंग सिंह की पत्नी है.यह पूर्व में राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी है. पार्टी की समर्पित सदस्य होने से  सांसद सुधाकर सिंह ने पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल को अनुशंसा किया था. जिसके आलोक में रेल मंडल डीडीयू डीआरएम द्वारा 16 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2026 अवधी तक पुनर्गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य आनंद रंजन को बनाया गया है.

इनके सदस्य बनने पर राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, विनय कुमार सिन्हा अधिवक्ता, श्यामा श्री अधिवक्ता, मुखिया अनिल सिंह, श्वेता पाठक प्रदेश सचिव राजद, प्रतिमा यादव प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ राजद  बिहार , शिरंग सिंह प्रदेश महासचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ  राजद  बिहार , उमेश यादव प्रखंड अध्यक्ष राजपुर, कृष्ण सिंह, शारदा यादव, सत्येंद्र यादव, मनोज कुमार ठाकुर, संतोष यादव, अरविंद आजाद, पंकज कुमार, राजा खाक, ओम प्रकाश, संजय यादव,नागेश्वर सिंह यादव एवं अन्य राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button