Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

बक्सर में पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास में आएगी तेजी : डीएम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिला समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई.जिसमें जिले को राज्य के एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने एवं जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का कायाकल्प करने पर चर्चा की गयी. जिले में चल रहे पर्यटकीय एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया.

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके.पौराणिक महत्व वाले वामन भगवान मंदिर के समग्र विकास पर विशेष चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और इसके कायाकल्प हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.​

प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर बन रही पर्यटक सुविधाओं के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रामरेखा घाट पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने और तय समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने का सख्त निर्देश दिया.अधिकारियों को हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button