महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी : डॉ मनोज पांडेय





नेशनल आवाज़/बक्सर :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा माई बहन मान योजना का शुभारंभ निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय द्वारा किया गया. इस योजना का बारे में बताते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सभी महिलाओं को 2500 रुपये मानदेय की राशि खाते में दी जाएगी. जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं महिला सशक्तिकरण प्रदेश में आगे बढ़ेगी.
महागठबंधन की सरकार बिहार की गरीब महिलाओं को गरीबी से निकलने में यह योजना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.बक्सर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम है.इससे न केवल बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि गरीब महिलाओं को खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी .
जिससे बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही हर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में मानदेय राशि दी जाएगी.वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकीनाथ मिश्रा, प्रो पीके मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दूबे, रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देवी, अभय मिश्रा, जयराम राम, बीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय सहित मुख्य लोग उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्किम को महिलाओं के बीच बखूबी समझाया एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य शुभारंभ हुआ.