पंचायतों में मजबूत होंगे खेल क्लब, खिलाड़ियों की समस्याओं का होगा समाधान : डीएसओ
नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला खेल पदाधिकारी आलोक वत्स की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. प्रखंड सभागार में आयोजित इस बैठक में पंचायत स्तरीय खेल क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई.बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले खेल क्लब के सदस्यों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की.
उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.इन्होंने सुझाव दिया कि हर गांव में खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाए और नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए.जहां खेल मैदान उपलब्ध हैं, वहां गतिविधियां तुरंत शुरू की जाएं. जहां समस्याएं हैं, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
गांव का कोई भी इच्छुक खिलाड़ी संपर्क कर सकता है, उन्हें संबंधित खेल का विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.बैठक में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.खेल से अनुशासन आता है. बैठक में राजपुर, मंगरॉव, धनसोई, तियरा सहित विभिन्न खेल क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे.






