Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

राजपुर में नए सीओ एवं चौसा बीडीओ ने संभाला कार्यभार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में नए अंचलधिकारी के रूप में डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है.पदभार संभालते ही उन्होंने अंचल के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है. अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मियों, अमीन और अन्य कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने अंचल में चल रहे विभिन्न लंबित मामलों, भूमि विवादों, दाखिल-खारिज और लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से जुड़े मामलों की विस्तृत जानकारी ली.

सभी कर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और पारदर्शिता बरतने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा अंचल कार्यालय में आने वाले आम लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है.हर संभव कार्य को समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, ताकि जनता को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें.​

चौसा बीडीओ मनोज पासवान ने लिया राजपुर बीडीओ का प्रभार

चौसा बीडीओ को प्रभार देते राजपुर बीडीओ  

वहीं दूसरी तरफ, चौसा के बीडीओ मनोज पासवान ने वर्तमान बीडीओ सिद्धार्थ कुमार से राजपुर के बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने भी ब्लॉक के सभी विभागीय कर्मियों, आवास सहायकों और पंचायत सचिवों के साथ एक परिचय सह समीक्षा बैठक की.प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारने का आवश्यक निर्देश दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button