Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

विदाई समारोह में छलका स्नेह, बीडीओ सिद्धार्थ कुमार को ‘सम्मान पत्र’ देकर दी गई भावभीनी विदाई

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- सरकारी सेवा की राह में तबादले और विदाई बेहद सामान्य प्रक्रिया हैं, लेकिन जब कोई अधिकारी अपनी कार्यशैली से जनता के दिलों में जगह बना लेता है, तो उसकी विदाई यादगार बन जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा राजपुर प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में देखने को मिला, जहाँ प्रखंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ कुमार के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया.जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सहकर्मियों और आम जनता ने उन्हें पूरे आदर और स्नेह के साथ विदा किया.

बीडीओ को सम्मानित करते लोग

​समारोह को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने निवर्तमान बीडीओ सिद्धार्थ कुमार के व्यक्तित्व और उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की.वक्ताओं ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान बीडीओ साहब ने हमेशा आम जनता के लिए अपने दरवाजे खुले रखे.उन्होंने सीधे तौर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया.सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.​

बीडीओ को सम्मानित करते शिक्षक नेता

मुखिया अनिल सिंह ने कहा अपने कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है. उनका कार्यकाल विकास और समन्वय की मिसाल रहेगा.शिक्षक नेता ब्रजेश राय ने कहा की प्रखंड के बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर देने में बीडीओ साहब का योगदान बेहद अहम रहा है.उन्होंने हमेशा शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया.

बीडीओ को सम्मानित करते स्वच्छ्ता समन्वयक 

धनंजय मिश्र ने कहा की समाज में एक बेहतर और सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ हर स्कूल पर अपनी पैनी नजर रखी. उनकी इसी सक्रियता के कारण क्षेत्र के स्कूलों की व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रही.​शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग और संवेदनशीलता को देखते हुए शिक्षक संघ की ओर से उन्हें विशेष रूप से ‘सम्मान पत्र’ देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.​

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन स्वच्छता समन्वयक रुपेश सिंह ने किया.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने निवर्तमान बीडीओ को फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके नए कार्यक्षेत्र के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी.इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया अमित राय, बीडीसी अलीशेर साह, हैदर अली, बबीता कुमारी, बीस सूत्री सदस्य दयानन्द सिंह, शिक्षक अखिलेश राय,विद्यासागर सिंह, मनोज सिंह, अखिलेश सिंह,मिथिलेश सिंह, नरेंद्र राय, ओम प्रकाश सिंह, दुर्गेश कुमार, संजय सिंह सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button