Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

बक्सर में बेखौफ बदमाशों का तांडव : घर के समीप युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शुक्रवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के समीप ही गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल कायम हो गया है. आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.​

घायल युवक की पहचान लालगंज गांव निवासी गोवर्धन साह के 25 वर्षीय पुत्र अनुप कुमार उर्फ सोनू साह के रूप में हुई है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू साह महज दो दिन पहले ही सिकंदराबाद से अपने गांव लौटा था, जिसके बाद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम सोनू साह अपने घर के पास ही खड़ा था.

इसी दौरान अज्ञात हमलावर पीछे से पहुंचे और बेहद नजदीक से उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी.गोली लगते ही सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे.​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी और परिजनों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए.पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस जानलेवा हमले के पीछे पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है.हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है, जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.​मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लालगंज गांव में कैंप कर रही है. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button