शिक्षक से प्रधानाध्यापक बने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, सम्मान के साथ हुई विदाई


नेशनल आवाज़/बक्सर :- जिले के नावानगर मध्य विद्यालय विक्रमपुर इंग्लिश में सहायक शिक्षक रहे डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह को अब नई जिम्मेदारी मिली है. विभाग के तरफ से प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति दी गई है. यह नदांव मध्य विद्यालय में नई जिम्मेदारी के साथ बच्चों को शिक्षा देंगे. जिनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिन्हें विद्यालय परिवार के तरफ से अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
शिक्षकों ने कहा कि इनके नेतृत्व में विद्यालय का कुशल प्रबंधन रहा. बच्चों में बेहतर शैक्षिक माहौल बना रहे आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी.विदाई के बेला में भावुक होकर पुनर्देव सिंह ने कहा मैं एक शिक्षक के साथ वहां का निवासी होने के नाते इनकी कार्य-कुशलता का कायल रहूंगा.
इन्होंने अल्प समय एवं सिमित संसाधनो में विद्यालय का चहुंमुखी विकास कर एक मिशाल स्थापित किया है. हमारे गांव में एवं विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत इनके द्वारा एक शैक्षणिक माहौल स्थापित करने का कार्य किया गया. विशिष्ट शिक्षक (स्नातक ग्रेड) यादवेंन्द्र कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक का पदभार ग्रहण किया.आशा है यह भी बेहतर करेंगे.आगे के कार्यकाल के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करतें हैं एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा रखते हैं.






