Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

इंटर साइंस जिला टॉपर अभिषेक मौर्य डॉक्टर बनकर करेंगे मानव सेवा

नेशनल आवाज़ /बक्सर : – लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती…यह सच साबित कर दिखाया है जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव के होनहार छात्र अभिषेक मौर्य ने जो इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉप-10 में प्रथम स्थान हासिल कर साइंस में जिला टॉपर बना है. अभिषेक की इस उपलब्धि से गांव और परिजनों में खुशी का माहौल है. अभिषेक बनारपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय का छात्र है.

शिक्षकों ने बताया अभिषेक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है.इससे पहले उसने मैट्रिक (सीबीएसई बोर्ड) की परीक्षा में भी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.अभी यह मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा है और उसका सपना एमबीबीएस कर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है.

अभिषेक के पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और हमेशा बेहतर करने का प्रयास करता रहा है.उन्होंने कहा कि अभिषेक की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. अभिषेक के पिता एक ग्रामीण चिकित्सक हैं, जबकि माता आरती देवी गृहिणी हैं. अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोचिंग संचालक धनजी को देता है, जिनके मार्गदर्शन में उसने यह मुकाम हासिल किया.

परिवार में शिक्षा का माहौल भी प्रेरणादायक है. उसकी बड़ी बहन महिमा मौर्या बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं छोटा भाई भी पढ़ाई में अच्छा कर रहा है.इनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button