समय पर मिलेगा रसोई गैस, प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिलें में आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० तीन कम्पनियों के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसी कार्यरत है.दिनांक 13.03.2026 से 27.03.2026 तक कुल 74161 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है.साथ ही दिनांक 27.03.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4267 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है.
जिले में घरेलु गैस के लिए रसोई गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता है. उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड लगाने की आवश्यकता नहीं है. अतः ऑनलाईन बुकिंग कराकर घर बैठे गैस प्राप्त कर सकते है.
ऑनलाईन बुकिंग की सुविधा निम्न प्रकार है:-
1. इण्डेन गैस हेतु Whatsapp द्वारा 7588888824, Missed Call द्वारा 8454955555, IVRS द्वारा 7718955555
2. एच०पी० गैस हेतु Whatsapp द्वारा 9222201122. Missed Call द्वारा 9493602222, IVRS द्वारा 8888823456
3. भारत गैस हेतु Whatsapp द्वारा 1800224344, Missed Call द्वारा 7710955555. IVRS द्वारा 7715012345
गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएँ रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है.सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत/समस्या जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते है. जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 कार्यरत है.
जिले के वरीय पदाधिकारियों, अनुमण्डल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से गैस एजेन्सियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है. साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी कर रहे है उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है.दिनाक 27.03.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 443 शिकायत प्राप्त हुआ है.जिसके आलोक में 392 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादन कर दिया गया है. शेष का निष्पादन किया जा रहा है.






