अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अविनाश जायेंगे किर्जीज़स्तान, सीनियर एशिया चैंपियनशिप में हुआ चयन


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- आगामी छह अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक किर्जीज़स्तान के (बिश्केक) देश में आयोजित सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चौसा के अविनाश पहलवान का स्पोटिंग स्टाप के रूप मे भारतीय कुश्ती टीम मे किया गया है.अविनाश पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह, बक्सर एवं सभी वरीय भारतीय कुश्ती पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त किया है.अविनाश पहलवान बक्सर जिले के चौसा के निवासी है. जो भारतीय सेना में कार्यरत है.
यह पूर्व में अपने देश के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप मे खेलते हुए गौरववान्वित करते आया है. अविनाश पहलवान ने खिलाड़ी के रूप मे राज्य और देश के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद तीनो सेनाओ के कुस्ती टीम के तरफ से कई अन्य प्रभार के साथ क्रोशिया, अलमानिया,मारकोडोनिया, उक्रेन, चाइना, व अन्य देशो में चयन होकर जाते रहे है.इस उपलब्धि से पुरे देश के साथ गाँव मे खुशी का लहर है. हर कोई अविनाश पहलवान को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए आशीर्वाद के साथ उनका उत्साह बढ़ा रहे है.
इस उपलब्धि पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, कुश्ती संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, मुस्तफा, वासिम, रितेश चंद्रवंशी, कृष्णा गुप्ता आदि ने बधाई दी है.






