Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

आज से ग्रामीण क्षेत्र में शाम पांच बजे तक नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया सूचना

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव के लिए शुक्रवार तीन अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग के तरफ से मिले निर्देश पर बिजली की सप्लाई बंद की जाएगी.

ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं, चना एवं अन्य फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो गया है. कटनी का काम करना है. ऐसे में तेज हवा चलने से कहीं भी तार टूट कर बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है. जिसको लेकर शाम चार बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं रहेगी. सभी लोग इसको ध्यान में रखते हुए पशुओं के चारा पानी एवं अन्य आवश्यक काम समय पर निपटा लेंगे.

विदित हो कि पिछले वर्ष बिजली के तार टूटने से कई जगह भीषण आग लग गया था. जिसमें सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गया था.इस बार भी मार्च महीने में तापमान अधिक होने के साथ ही तेज हवा भी चल रही है.जिससे शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बनी रहती है.इन सभी को देखते हुए किसान एवं जन हित में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button