Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

चौसा में ट्रक से अवैध वसूली करते तीन गिरफ्तार, 29 हजार रूपये एवं फर्जी रसीद बरामद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास फर्जी रसीद से ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.पुलिस ने इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद राशि एवं फर्जी रसीद बरामद की हैं.मुफ्फसिल थाना पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि यादव मोड़ के आसपास कुछ लोग कोयला लदे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जहां से रामबचन सिंह को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दानी कुटिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से श्यामबिहारी सिंह तथा अखौरीपुर गोला के आगे पंजाबी ढाबा के पास से सैयद शाहनवाज को भी गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से कुल 28 हजार 900 रुपये नगद और पांच गड्डी फर्जी रसीद बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि इन रसीदों पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना क्षेत्रीय वन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर अंकित थे.जिनका इस्तेमाल ट्रक चालकों को भ्रमित करने के लिए किया जाता था.

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी दस्तावेज दिखाकर ट्रकों को रोकते थे और जबरन पैसे वसूलते थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के गहमर थाना क्षेत्र के मगरखाई निवासी रामबचन सिंह, बारा निवासी सैयद शाहनवाज तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोंवाबांध निवासी श्यामबिहारी सिंह के रूप में की गई है.अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न स्थानों पर ट्रकों को निशाना बनाकर अवैध वसूली करता था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button