Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर सहित कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश और गर्जना की चेतावनी

नेशनल आवाज़ / ​बक्सर  :-  बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना ने आज सुबह (30 अप्रैल, 2026) को एक तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी के अनुसार, बक्सर जिले के राजपुर, चौसा और नवानगर प्रखंडों में अगले एक से तीन घंटों के भीतर मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी है.

झोंके वाली हवाएं (Gusty Winds) चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक होने की उम्मीद है.​मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.यदि आप बाहर हैं, तो जल्द से जल्द किसी पक्की छत के नीचे चले जाए. आंधी और बिजली की स्थिति में ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों.खेतों में काम कर रहे किसान मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहें और खुले मैदान में जाने से बचें.यह चेतावनी सुबह 05:35 AM पर जारी की गई है, जो फिलहाल 08:35 AM तक के लिए विशेष रूप से प्रभावी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button