Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

स्वस्थ समाज की ओर सराहनीय कदम : पान एसोसिएशन ने ‘KV योगा एंड फिटनेस जोन’ को भेंट किए 21 योगा मैट

नेशनल आवाज़ :-  स्वस्थ समाज के निर्माण और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ पान एसोसिएशन (पंजी.) नई दिल्ली की बिहार प्रदेश इकाई ने आज एक सराहनीय पहल की है. संस्था की ओर से गुरुवार, 28 मई को भोजपुर के उमरावगंज स्थित ‘KV Yoga and Fitness Zone’ को निःशुल्क 21 योगा मैट प्रदान किए गए. इस सहयोग के बाद स्थानीय योग साधकों और ग्रामीणों में भारी हर्ष और उत्साह का माहौल है.​इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता पान एसोसिएशन (दिल्ली प्रदेश इकाई) की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीना देवी ने की. उनकी उपस्थिति में ये योगा मैट स्थानीय योग प्रेमियों और साधकों को सौंपे गए.

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘केवी योगा एंड फिटनेस जोन’ के निदेशक संजय प्रसाद ने पान एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई और उसके राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा​ यह सहयोग केवल मैट का वितरण नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा संबल है. इससे योग साधकों को अभ्यास करने में काफी सहूलियत होगी.​इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा की देखरेख में संपन्न हुआ.

उन्होंने दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से जुड़कर स्थानीय टीम की पीठ थपथपाई और कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए देश की अन्य सामाजिक संस्थाओं और सक्षम लोगों को भी इसी तरह बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए.​वहीं, मुंबई से पान एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया और दिल्ली प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष मीना देवी के प्रयासों की सराहना की.

​सामाजिक सरोकार में अग्रणी है ‘पान एसोसिएशन’

​गौरतलब है कि मुंबई निवासी शंकर दास पान द्वारा स्थापित यह संस्था नई दिल्ली में पंजीकृत है और वर्तमान में बिहार सहित देश के कई राज्यों में सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय है. इस आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, महिला प्रतिनिधि और क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने इस स्वास्थ्य-हितैषी पहल का खुले दिल से स्वागत किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button