भरखरा गांव में सरकारी जमीन की हुई मापी, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत के भरखरा गांव के लोदीपुर मौजा के सरकारी जमीन की मापी की गई. जिसे चिन्हित करने के बाद अतिक्रमण मुक्त भी किया जाएगा. इस संबंध में विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही रंजीत यादव ने बीते दिनों लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास लिखित आवेदन देकर जमीन की मापी के लिए गुहार लगाया था. जिस निर्देश के आलोक में राजस्व पदाधिकारी रूपा कुमारी के नेतृत्व में यह भूमि की मापी कराई गई है.
जिस भूमि के मापी के लिए दो टीम को लगाया गया था. दोनों टीमों के द्वारा इस जमीन की माफी की गई.जिसमें दो गांव के सिवाना को मिलाकर लगभग तीन एकड़ सरकारी जमीन है. जिस सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले को शीघ्र ही हटाया जाएगा.विदित हो की इससे पूर्व सैय्यद कैश अहमद, सैय्यद अब्दुल मनान, मीर आजाद और अफरोज अहमद सहित अन्य लोगों ने भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था.
इससे पहले भी कई बार इस सरकारी जमीन की जांच के बाद अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हट पाया था. इस बार फिर लोगों की उम्मीद है कि अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा. मापी के बाद यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो गया कि इस सरकारी जमीन पर ही अतिक्रमण कर मुर्गी फार्म और तालाब की खुदाई की गई है. जिसे अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.सीओ डॉ शोभा कुमारी ने बताया की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा भूमि का ब्यौरा मांगा गया है.जिसका रिपोर्ट उन्हें सौंपा जाएगा.
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मीर बिस्मिल्लाह,सरपंच प्रतिनिधि मीर हदीश, ग्रामीण कैश अहमद उर्फ शेरू, जावेद अहमद, डॉ सेराज, मो तनवीर अहमद, औरंगजेब मीर, इमरान मीर, जदयू नेता जयप्रकश पटेल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.






