समहुता में नाइट क्रिकेट का रोमांच: यूपी ने बिहार को हराकर जीती ट्रॉफी, जुटे दिग्गज


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के समहुता गांव में सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल और भव्य आयोजन किया गया. शुक्रवार, 5 जून को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने बिहार को मात देकर शानदार जीत दर्ज की. मैच का रोमांच देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में डटे रहे.
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंचायती राज मंत्री और विधायक
टूर्नामेंट की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जी रात मैदान में पहुंचे.उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राजपुर के विधायक संतोष निराला जी भी उपस्थित रहे.दोनों ही अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और ग्रामीण स्तर पर ऐसे शानदार खेल आयोजनों की सराहना की.टूर्नामेंट का यह महामुकाबला बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया.
बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 8 ओवरों के खेल में बिहार की टीम ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुल 72 रनों का स्कोर खड़ा किया और यूपी के सामने 73 रनों का लक्ष्य रखा.लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया.यूपी की तरफ से स्टार बल्लेबाज अनिल लेफ्टी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 30 रन बनाए. अनिल लेफ्टी की इस तूफानी पारी की बदौलत यूपी की टीम ने महज 6 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इस पूरे भव्य आयोजन को सफल बनाने में सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर दिया. मैच को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रितेश, सोनू, सतेंद्र, अजीत, पंकज, महेश, अरुण, अनिल, अभिनव, धनु मौर्य, अंकित, अंकु, अंशु, हिमांशु, अजय, सत्यम एवं राकेश की बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही.मैच के समापन पर सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, समहुता द्वारा दूर-दराज से आए सभी अतिथियों, विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों और मैच का लुत्फ उठाने आए हजारों दर्शकों का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया.






