Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

राजपुर के गैधरा गांव में लगी आग से 5 बकरियों की मौत, नकदी व जमीन के कागजात जले

झूलसी भैंस को देखते ग्रामीण

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत अंतर्गत गैधरा गांव में दोपहर के वक्त अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार की जिंदगी भर की कमाई को राख में बदल दिया.घटना दोपहर लगभग एक बजे की है. जब गांव के राधेश्याम राम के घर में अज्ञात कारणों से उठी एक चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.ग्रामीणों ने ​बताया कि तीखी धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर आराम कर रहे थे.इसी बीच अचानक घर से आग की लपटें और धुआं उठने लगा.

जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.आग की विकराल लपटों को देख पीड़ित परिवार और आस-पास के ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.तब तक आग की चपेट में आने से घर के अंदर बंधे बेजुबान जानवर बुरी तरह झुलस गए.

जिसमें पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई.​मवेशियों के अलावा घर में रखा अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया, जिसमें मुख्य रूप से काम के लिए रखे गए 20,000 रूपये नगद, खाने के लिए रखा गया अनाज, दो साइकिलें एवं घर में रखा सारा भूसा और सबसे महत्वपूर्ण जमीन के जरूरी कागजात भी इस आग की भेंट चढ़ गए.घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और अंचल अधिकारी से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और उचित सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button