सरकार की नीतियों के खिलाफ राजद का हल्लाबोल, बीडीओ को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.इसकी अध्यक्षता मुखिया अनिल सिंह एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया.धरना प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए तीखा हमला बोला. कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक भ्रष्टाचार,जर्जर शिक्षा व्यवस्था, बदहाल चिकित्सा व्यवस्था,हालिया पेपर लीक मामले, छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज,प्रदेश में बढ़ती हत्या और बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाओं पर करारा प्रहार किया.

नेताओं ने कहा कि इस धरने का मुख्य उद्देश्य सरकार के निकम्मेपन का चेहरा उजागर कर उसे आईना दिखाना है.उन्होंने इस निकम्मी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प भी लिया.समापन के बाद दस सूत्री मांग पत्र को लेकर बीडीओ सिद्धार्थ कुमार को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भी सौंपा.इस दौरान राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामनाथ यादव, आनंद रंजना, शिरंग सिंह, साधु यादव, अवध बिहारी सिंह, अशोक सिंह, सुशील सम्राट, हीरामन राम, भरत कुशवाहा, इंद्रजीत, बालजी राम, अमित सिंह और वृज यादव सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.






