Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बच्ची की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग किया जाम, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरांव गाँव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका की पहचान मंगरांव गाँव निवासी अजीत साह की पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है.​मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य घर के रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे.इसी दौरान मासूम प्रीति खेलते-खेलते मकान की छत पर चली गई.

छत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई. आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग बच्ची को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना से उग्र ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है.

मकान के ठीक ऊपर से गुजर रहे इस खतरनाक तार को हटाने या सुरक्षा के लिहाज से उस पर प्लास्टिक पाइप (कवर) लगाने के लिए विभाग को कई बार आवेदन दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने हर बार इसे अनसुना कर दिया.​स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि छत के ऊपर से गुजर रहे इस तार से पहले भी घर के सदस्य बिजली के झटके की चपेट में आ चुके थे.

बार-बार आगाह करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज एक मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा.​घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष निवास कुमार एसआई सुभाष कुमार ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात करते हुए जर्जर तार को बदलने एवं छत से गुजर रहे हाई टेंशन तार को हटाने के लिए लिखित आवेदन दिया. जिस पर इन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button