Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

जिला प्रशासन ने 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया. इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले जिले के छह शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान किया गया.​जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में अधिकारियों ने शिक्षकों के नवाचार, समावेशी शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन की सराहना की.

इन 6 प्रतिभागी शिक्षकों को मिला सम्मान

​शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ​विमल कुमार सिंह  हिंदी शिक्षक, राज प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव, रवि प्रकाश कंप्यूटर शिक्षक, प्लस टू उच्च विद्यालय कठार,राजेश राय शिक्षक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिझौरा, ​धनंजय मिश्रा प्रधान शिक्षक, उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी, ​सुगंधा कुमारी शिक्षिका, मध्य विद्यालय धनहा, ​नूपुर  शिक्षिका, मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर को सम्मानित किया गया.

​यह सम्मान संयुक्त रूप से जिलाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य एवं एडीएम अरुण कुमार द्वारा प्रदान किया गया.अधिकारियों ने कहा की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है. ऐसे समर्पित शिक्षक पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके उत्कृष्ट कार्यों से अन्य शिक्षकों को भी नई ऊर्जा व मार्गदर्शन मिलता है.​इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना की. जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अनन्या, रजनीश झा एवं सुरेश प्रसाद, एपीओ रामभजन.डायट (DIET) डुमरांव के प्राचार्य मनीष कुमार पांडेय तथा व्याख्याता नवनीत कुमार सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button