Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

राजपुर में बिजली की तार चोरी कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार,लाखों का तार बरामद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सर कोचस मुख्य मार्ग स्थित बसही नयका रोड के समीप से पुलिस ने बिजली की तार चोरी कर ले जा रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास से लगभग 12 पोल बिजली के तार भी बरामद किया गया है. जिसका बाजार मूल्य लाखों में बताई जा रही है.इनके पास से एक बाइक, एक पिकअप गाड़ी, कटर भी बरामद हुआ है. इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर थाना अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में विशेष गहन जाँच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गस्त पर निकली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग धनसोई थाना क्षेत्र के मानिकपुर कथराई स्थित बन रहे विद्युत पावर सब स्टेशन के तहत लगाए गए तार की चोरी कर कुछ लोग भाग रहे हैं.

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहन जांच पड़ताल शुरू कर दिया.जैसे ही पुलिस टीम बसही नयका रोड के समीप पहुंची तभी एक पिकअप पर कुछ सामान लिए लोग रोड पर जा रहे थे. एक बाइक आगे आगे चल रही थी.पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे.तभी पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया.जब जांच पड़ताल की गई तो पिकअप गाड़ी पर बिजली का तार रखा गया था. पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि यह बिजली का तार काटा गया है.

जिसे किसी ठेकेदार के माध्यम से दूसरे जगह भेजा जाता है. इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जिस मामले में पिकअप चालक एवं अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी पहचान रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत शिवन गांव निवासी चंदन मुसहर पिता सुरेश मुसहर एवं रामपुर कुंवर टोला गांव निवासी महेंद्र कुमार पिता भिखारी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. इन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना को अंजाम देने में कई लोग शामिल है.गिरफ्तार आरोपी के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शीघ्र ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. वही चोरों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के कई गांव के दर्जनों किसान वहां पहुंच गए. मानिकपुर विद्युत पावर स्टेशन में चल रहे कार्य के मैनेजर पंकज पांडेय भी पहुंच गए. इन्होंने बताया कि कंपनी के तरफ से युद्ध स्तर  पर काम चल रहा है. विगत बीस दिनों में दस चोरी हुई है.जिसमें लगभग 60 लाख रूपये की सम्पति की चोरी हुई है. विदित हो की विगत दो दिन पूर्व बन्नी पंचायत के डीहरियां गांव के बधार में लगे कृषि ट्रांसफार्मर की भी चोरी कर लिया गया है. इस मामले में भी पुलिस जाँच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button