Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :- नगर के इटाढ़ी रोड स्थित स्व. कंचन देवी स्मृति कुंज, विश्वनाथ नगर परिसर में शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर ‘आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार’ की ओर से एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया.​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के संयोजक विपिन कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं.

तापमान और मौसम में हो रहे दीर्घकालीन बदलावों को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे, तभी सामूहिक प्रयासों से जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित किया जा सकता है.उन्होंने पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया.​स्व. महंत सिंह स्मृति किसान हित समूह के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन पेड़ों को राखी बांधना एक अनुकरणीय कदम है.धरा पर जीवन को बचाए रखने के लिए हमें अपने सभी सामाजिक और धार्मिक संस्कारों के अवसरों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए.​

इस अवसर पर विजय प्रकाश सिंह, रोहित कुमार, चंदन कुमार सिंह, शमशाद खान, राज शेखर, शिक्षिका सविता कुमारी, ममतेश्वरी सिंह, नीलम कुमारी, पूनम सिंह, सुमंगल देवी, आनंद प्रकाश, शगुन प्रिया, पंखुड़ी और शिवांशिका सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button