Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

बक्सर में मानवता शर्मसार पोस्टमार्टम हाउस में पैर पकड़कर शव को घसीटता दिखा कर्मी, वीडियो वायरल

17 सितंबर 2026

नेशनल आवाज़ /​बक्सर : – जिले से स्वास्थ्य महकमे और मानवता को तार-तार कर देने वाली एक गंभीर तस्वीर सामने आई है.पोस्टमार्टम हाउस में एक कर्मी द्वारा शव को जमीन पर अमानवीय तरीके से घसीटकर अंदर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठ रहे हैं.​यह मामला 31 अगस्त 2026 का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, जीआरपी ने रेलवे पैदल पुल के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.

शव लेकर पहुंचे बिहारी कुमार नामक व्यक्ति ने रिक्शे से शव उतारकर परिसर में रखा और फिर कफन में लिपटी लाश के पैर पकड़कर उसे घसीटते हुए पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले गया.मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया. पूछे जाने पर बिहारी ने अपनी लाचारी जताते हुए कहा, “एक शव को उठाने के लिए कम से कम चार लोगों की जरूरत होती है, लेकिन यहाँ मैं अकेला काम कर रहा हूँ.

मेहनताना भी बहुत कम मिलता है, ऐसे में शव को घसीटने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है.मामले में अधिकारियों के बयानों में साफ विरोधाभास देखने को मिल रहा है.​सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती का कहना है कि बिहारी नाम का कोई कर्मी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ही नहीं है.पोस्टमार्टम हाउस में शंकर नाम का व्यक्ति काम करता है और वे इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं.

जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि बिहारी उनके यहाँ कार्यरत है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शवों को ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस या सरकारी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिससे निजी स्तर पर ही जैसे-तैसे शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया जाता है.​इस घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इस तरह के अमानवीय व्यवहार की अंतिम जवाबदेही किसकी है. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button