Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

सीएम ने वामन मंदिर में की पूजा-अर्चना,कहा बक्सर से भागलपुर तक बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने वामन द्वादशी मेला के अवसर पर महोत्सव में हिस्सा लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. दोपहर करीब 12:30 बजे वे वामन भगवान मंदिर पहुंचे और भगवान की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने डीएम साहिला से मंदिर के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली.

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी 

 

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की.इन्होंने कहा बक्सर से भागलपुर तक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. यह एक्सप्रेसवे बक्सर, आरा, अरवल, जहानाबाद और शेखपुरा होते हुए भागलपुर तक पहुंचेगा.बक्सर-कोइलवर तटबंध को फोरलेन में बदला जाएगा.इन सभी विकास परियोजनाओं से बिहार के बुनियादी ढांचे को गति मिलेगी, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इसके साथ ही शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश ने स्वयं बक्सर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button