राजपुर में पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता,अंशु, अर्पण और सुमन बनी विजेता
नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के बीआरसी अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय राजपुर के परिसर में प्रखंड स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय से चयनित छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया .पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मेरे सपनों के भारत थीम पर पेंटिंग कला का प्रदर्शन किया.

जिसमें इन लोगों ने कला के माध्यम से दर्शाया कि भारत का बदलता स्वरूप अब नई तकनीक की ओर आगे बढ़ रहा है. जिससे लोगों की आर्थिक आय में भी वृद्धि हुई है जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी. पढ़ाई एवं तकनीक की दुनिया में भी भारत ने काफी विकास किया है. इस दौरान भाषण प्रतियोगिता के वर्ग नौ से 12 में खीरी उच्च विद्यालय की छात्रा अंशु कुमारी प्रथम, तियरा की छात्रा खुशबू कुमारी द्वितीय,बन्नी की छात्रा कासिफा रजा तृतीय स्थान पर रही. पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच के लिए मध्य विद्यालय देवढ़िया की छात्रा अर्पण कुमारी प्रथम, ताजपुर के छात्र दीपक कुमार द्वितीय एवं कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर की छात्रा अंशु कुमारी तृतीय स्थान पर रही.

वर्ग छह से आठ में पेंटिंग कला में कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर की छात्रा सुमन कुमारी प्रथम एवं सत्यम शर्मा द्वितीय तथा मध्य विद्यालय मंगरॉव की छात्रा सलमा खातून तृतीय स्थान पर रही. सफल सभी सफल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार ने संबोधित कर कहा कि असफल होने वाले छात्र भी निराश नहीं होंगे. वह और अधिक मेहनत करेंगे ताकि आने वाले अन्य प्रतियोगिता में वह सफल होंगे.
पढ़ाई करने के बाद ही आप किसी भी सफलता को हासिल कर सकते हैं.शिक्षा के बल पर ही आज भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है. शिक्षा, टेक्नोलॉजी एवं विज्ञान की दुनिया में भारत काफी विकास किया है. आप सभी पढ़कर ग्रामीण क्षेत्र से आप इस सपनों के भारत को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग करेंगे. इस मौके पर एचएम अशोक पांडेय, पूर्व बीआरपी विनोद पांडेय,शिक्षक मिथलेश ठाकुर, अशोक कुमार, गजेंद्र सिंह,ओमप्रकाश सिंह, प्रतापी भीमराव भास्कर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.वहीं इन छात्रों की सफलता पर खीरी के एचएम जितेंद्र जवाला,एचएम धनंजय मिश्र, शिक्षक प्रवीण कुमार, दिनेश तिवारी, फतेह बहादुर यादव, ललित सिंह ने भी बधाई दी है.






