Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ​

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और सेवा संबंधी अधिकारों को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बक्सर जिला इकाई का एक शिष्टमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी आईएएस साहिला से मिला. यूनियन ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित और आवश्यक पहल करने की मांग की.​शिष्टमंडल का नेतृत्व यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर ने किया.

उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष पत्रकारों की कार्यस्थिति और उनके सामने आ रही चुनौतियों को प्रमुखता से रखा.सौंपे गए ज्ञापन में देश में नए मीडिया आयोग के गठन, पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों की सुरक्षा के लिए मजबूत केंद्रीय कानून बनाने, वर्किंग जर्नलिस्ट्स के लिए पूर्व में लागू कानूनी सुरक्षा उपायों को पुनः बहाल करने तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडियाकर्मियों को शामिल करते हुए नए वेज बोर्ड के गठन की मुख्य मांगें शामिल हैं.​यूनियन ने अपने ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया कि पिछले चार दशकों में मीडिया का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है.

24 घंटे चलने वाले न्यूज चैनलों, डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया के विस्तार से जहां पत्रकारिता का दायरा बढ़ा है, वहीं नई चुनौतियां भी सामने आई हैं. ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सेवा शर्तों और आर्थिक स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए वर्तमान व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बेहद जरूरी हो गई है.​यूनियन के महासचिव आलोक कुमार एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

पत्रकारों को एक सुरक्षित और आर्थिक रूप से सुदृढ़ माहौल मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी डर या दबाव के जनहित के मुद्दों को निष्पक्षता से उठा सकें.​जिलाधिकारी आईएएस साहिला ने शिष्टमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उचित माध्यम से राष्ट्रपति कार्यालय तक भेजा जाएगा.​इस मौके पर गुलशन सिंह, मृत्युंजय सिंह, शुभनारायण पाठक, अशोक सिंह, बासुकी पांडेय और सोनी सहित यूनियन के कई वरिष्ठ सदस्य एवं स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button