बक्सर में 24 अक्टूबर को सजेगी युवा प्रतिभाओं की महफिल, नगर भवन में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के नगर भवन में कलाकारों के कला का प्रदर्शन होगा. इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने पत्र जारी कर बताया की प्रतिभावान युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन आगामी 24 अक्टूबर 2026 को नगर भवन में किया जाएगा.यह आयोजन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना के निर्देश के आलोक में कराया जा रहा है.
इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.युवा उत्सव में जिले भर के कलाकार मुख्य रूप से 5 विधाओं में अपनी दावेदारी पेश करेंगे. जिसमें
समूह लोक नृत्य ,समूह गायन, चित्रकारी, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक होगा.जिला स्तरीय आयोजन से पूर्व अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर को निर्धारित है.अनुमंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक विधा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों प्रत्येक विधा से 3-3 प्रतिभागी का ही चयन जिला स्तर पर होने वाले मुख्य आयोजन के लिए किया जाएगा.युवा उत्सव को लेकर जिले के युवा कलाकारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.






