स्वर्ण दुकानदार का बंद मकान से मिला शव, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के धनसोई बाजार में एक बंद मकान से स्वर्ण दुकानदार का मृत शव पुलिस ने बरामद किया है. जिसकी पहचान खोचरिहा गांव निवासी संतोष सेठ के रूप में की गयी है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाजार में ही दुर्गा जवेलर्स नाम से दुकान चलाता था.विगत चार दिनों से उसकी दुकान बंद थी.
आस -पास के लोगों ने समझा की वह अपने गांव गया है. लेकिन गुरूवार के दिन इसके घर के बगल वाले लोगों को दुर्गन्ध आने लगा.जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तलाशी ली तो छत के गलियारे में औंधे मुंह शव पड़ा मिला.इसका कुछ भाग सड़ा हुआ था. इसकी चर्चा होते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भींड़ इकट्ठा हो गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया.इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई.घटना की ख़बर से आहत परिजनों में चीख पुकार मच गया.बाजार के दुकानदारों में भी शोक की लहर है.धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जा रही है.






