जमीन विवाद में पट्टीदारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर रूप से घायल



नेशनल आवाज़ /बक्सर: – जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में मंगलवार को पुराने जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया।ल्ल. पट्टीदारों के बीच चल रहे विवाद के दौरान हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में पिता और दो चचेरे भाई शामिल हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
मंगलवार के दिन राजा तिवारी के 45 वर्षीय बेटे पवन तिवारी गाय को चारा खिलाने जा रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान जयप्रकाश तिवारी, मनीष तिवारी, चुन्नू तिवारी, श्रीमन नारायण तिवारी, श्याम नारायण तिवारी समेत करीब दस लोगों के सशस्त्र समूह ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.इस हमले में एक गोली पवन तिवारी की कमर में जा लगी.गोली चलने की आवाज सुनकर पवन के चचेरे भाई 30 वर्षीय बृजनंदन तिवारी और पिता जगदीश तिवारी तुरंत मौके पर दौड़े.हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन पर भी गोलियां चला दी.
इस दौरान बृजनंदन के पैर में गोली लग गई.शोर-शराबा सुनकर राजा तिवारी के दूसरे बेटे 50 वर्षीय बुल्लू उर्फ बिल्लू तिवारी भी बचाव के लिए वहां पहुंचे, जिन्हें हमलावरों ने पेट में गोली मार दी। एक के बाद एक तीन लोगों को गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है.
सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बतायादोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था. मंगलवार को एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं.घायलों से पूछताछ पूरी कर ली गई है और उन्होंने कुछ नामजद आरोपियों के नाम बताए हैं.पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है.






