सुशासन के 21 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव, 121 दीपों से जगमग हुआ हरपुर


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार में सुशासन और विकास यात्रा के 21 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर सोमवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरपुर गांव में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. पूर्व मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने हरपुर की महादलित बस्ती में 121 दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई जिससे पूरा मोहल्ला रोशनी से जगमग हो उठा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह ने की.
इस अवसर पर विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह दिन बिहार के इतिहास में ऐतिहासिक परिवर्तन, सुशासन और विकास के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है. उन्होंने उपस्थित लोगों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.दीपोत्सव कार्यक्रम में विमलेन्द्र पाण्डेय, अमित कुशवाहा, पिंटू राम, केशनाथ राम, रामाशंकर राम, जितेन्द्र राम, उपेंद्र सिंह, राजेश राम, सौदागर राम, बिगन राम, बिक्रमा राम और अशोक राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए.






