Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

देव दीपावली पर दीपों की रौशनी से निखरा महादेव घाट, गूंजी मां गंगा की भव्य आरती

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- देव दीपावली के पावन अवसर पर चौसा स्थित महादेव घाट बुधवार शाम सैकड़ों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगा उठा. ‘गंगा समग्र’ के स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नदी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.कार्यक्रम की शुरुआत गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने घाट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर की. साफ-सफाई के पश्चात पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ तुलसी के पौधों का रोपण किया गया.

गोधूलि बेला में स्वयंसेवकों व ग्रामीणों ने घाट की सीढ़ियों पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए, जिससे संपूर्ण गंगा तट भक्तिमय हो उठा. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई.आरती संयोजक शिवानंद सिंह और एनजीओ ‘रेडरी’ के सचिव वीरेंद्र कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि मां गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा पर महादेव घाट पर स्वच्छता, पौधारोपण और गंगा आरती का आयोजन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में देव दीपावली का विशेष महत्व है और इस सामूहिक मुहिम से अब आसपास के गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं.आयोजन को सफल बनाने में पूर्व जिला परिषद सदस्या वसंती देवी, श्री भगवान सिंह, धर्मेंद्र यादव, अभियंता रोहित कश्यप, रमेश गोंड, मनोज पेंटर, सुविधा कुमारी और विवेकानंद दूबे सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button