एनडीए के सम्मेलन में चुनावी शंखनाद का हुआ आगाज गठबंधन के सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
नेशनल आवाज़/बक्सर :- ऐतिहासिक किला मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया.जिसमे एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल भाजपा ,उमेश कुशवाहा जदयू, अनिल कुमार सिंह हम, राजू तिवारी लोजपा,मदन चौधरी रालोमो तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी- अपनी महता दिखलाई.सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह जिलाध्यक्ष जदयू और संचालन ओमप्रकाश भुवन जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने किया.
एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.तत्पश्चात एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों द्धारा आए हुए एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों का बड़े माला से स्वागत किया.सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जन समूह को बताया की पहले के बिहार में और आज के बिहार में आकाश पाताल का अन्तर आप महसूस करतें होंगे.
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चहुंमुखी विकास की धारा में बह चला है और बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है. उपस्थित जनसमूह की ओर देखते हुए कहा की आपके चेहरे की रौनक बता रही है की आपकी सरकार आज भी है और कल भी रहेगा.बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और आने वाले समय में बिहार के साथ साथ बक्सर को विकसित बनाने की बात कही.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शम्भू सिद्धार्थ एवं अशोक भट्ट ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने की बात की.उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष जदयू ने सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को कार्यकर्ता और जनसमूह के बीच रखा और कहा की आने वाले 2025 के विधानसभा का चुनाव एनडीए मजबूती से एक साथ लड़ेगा और 225 सीट जीत कर पुनः आप लोगों के सहयोग से एनडीए की सरकार बनेगी.
सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में अनिल कुमार सिंह,राजू तिवारी,मदन चौधरी प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की एनडीए की चट्टानी एकता आने वाले विधानसभा में दिखेगी और हम सभी नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाने जा रहें हैं.सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश सिंह जिलाध्यक्ष लोजपा द्धारा किया गया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रामकुमार सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजवंश सिंह,राणा प्रताप सिंह, केदारनाथ तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, बलिराम कुशवाहा, विंध्याचल सिंह जिलाध्यक्ष, रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट,पूनम रविदास, निर्भय राय, मनोज पाण्डेय,इन्द्रजीत बहादुर सिंह ,सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय,बिनोद राय, प्रमोद मिश्रा, मिठाई सिंह,अजय भट्ट,अजय वर्मा,सोनु राय, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.