Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

एडीएम ने अंचल का किया निरीक्षण, कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिला प्रशासन के सख्त रुख और कार्यशैली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अपर समाहर्ता अरुण कुमार ने  अंचल कार्यालय का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल के विभिन्न पंजियों, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया.​

अपर समाहर्ता ने राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए FR (फर्स्ट रिस्पॉन्स) परिमार्जन के लंबित मामलों पर नाराजगी जताई.उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परिमार्जन के आवेदनों का निष्पादन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें.अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. अंचलाधिकारी डॉ. शोभा कुमारी ने आश्वस्त किया कि वरीय अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और निर्धारित समय में सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button